बढ़ती महंगाई के खिलाफ क्रांति सेना का हल्लाबोल; जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बढ़ती महंगाई के खिलाफ क्रांति सेना का हल्लाबोल; जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर : देश में बेतहाशा बढ़ती महंगाई और चरमराती आर्थिक स्थिति को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में क्रांति सेना और क्रांति सेना महिला मोर्चा की सभी इकाइयों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आंकड़ों के साथ स्पष्ट किया कि:

  • रसोई का बजट 30% से 50% तक बढ़ चुका है।

  • मध्यम वर्ग की जमा-पूंजी खत्म हो रही है और निम्न वर्ग के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी दूभर हो गया है।

  • पेट्रोल, डीजल, गैस और दवाओं के दाम आसमान छू रहे हैं, जबकि वेतन स्थिर है।

  • लगातार स्कूलों की फीस वृद्धि के चलते बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो रहा है

क्रांति सेना की प्रमुख मांगें

संगठन ने जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से पेट्रोल-डीजल और LPG पर टैक्स कम करने, जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने, तथा बिचौलियों को हटाकर किसानों को सीधा लाभ देने की बात कही गई है। क्रांति सेना ने मांग की है कि महंगाई नियंत्रण को राष्ट्रीय प्राथमिकता घोषित कर एक विशेष ‘टास्क फोर्स’ का गठन किया जाए। पूनम चौधरी ने स्कूलों में बढ़ती महंगाई स्कूलों में मनमानी हो रही है। जो बच्चा जिस स्कूल में पढ़ता है परीक्षा देने के बाद इस स्कूल में एडमिशन फीस देनी पड़ती है । किताबों से लेकर स्कूल ड्रेस तक अपनी मनपसंद दुकानों से मंगवाये । स्कूलों की मनमानी चल रही है अगर इस व्वस्था में सुधार नहीं हुआ तो यह जबरदस्ती स्कूल बंद कर देंगे

इस प्रदर्शन में भारी संख्या में महिला शक्ति और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, पूनम चाहल, जिला उपाध्यक्ष शालू चौधरी व राखी प्रजापति, नगर अध्यक्ष मोनिका प्रजापति, जिला महामंत्री सुमन व अनीता प्रजापति, संगठन मंत्री रजनी शर्मा सहित विजयलक्ष्मी, कमलेश, जिला प्रभारी प्रेमलता शर्मा और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

“महंगाई अब केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि परिवारों की बर्बादी का कारण बन रही है। यदि सरकार ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए, तो क्रांति सेना आंदोलन को और तेज करेगी।”  पूनम चौधरी, जिलाध्यक्ष (महिला मोर्चा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *