डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेट्स को बताए गए सेना में शामिल होने के तरीके

डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेट्स को बताए गए सेना में शामिल होने के तरीके

मुज़फ्फरनगर: 82 यूपी एनसीसी बटालियन मुजफ्फरनगर के कमान अधिकारी कर्नल प्रवीण भाल एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल नवीन पाराशर के कुशल नेतृत्व में डीएवी इंटर कॉलेज में जारी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आज एनसीसी कैडेट्स को सेना में शामिल होने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया गया। सेना भर्ती कार्यालय मेरठ से आए हुए भर्ती अधिकारी सूबेदार मेजर हरदयाल सिंह ने कैडेट्स को सेना को ज्वाइन करने की विभिन्न स्कीम्स से अवगत कराया। इसमें एनडीए के माध्यम से अधिकारी बनना, सीडीएस के माध्यम से शॉर्ट सर्विस कमिशन अधिकारी के रूप में सेना ज्वाइन करना, जीडी भर्ती एवं भर्ती की अन्य स्कीम्स के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इसके अतिरिक्त कैडेट्स को अग्नि वीर योजना के अंतर्गत सेना में शामिल होने के लाभ भी बताए गए तथा सेवा पूर्ण करने के पश्चात अन्य बलों में ज्वाइन होने के अवसरों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

इसके अतिरिक्त आज संचालित होने वाली प्रशिक्षण कक्षाओं में मुख्य रूप से फायरिंग एवं ड्रोन संचालन का अभ्यास कराया गया। सभी कैडेट्स ने व्यक्तिगत रूप से ड्रोन के संचालन का अभ्यास किया एवं कैडेट्स की एक टीम ने अच्छा निशाना लगाने का अभ्यास किया।

प्रशिक्षण दिनचर्या का समापन सामान्य खेलकूद गतिविधियों के साथ हुआ। विभिन्न गतिविधियों के संचालन में सभी सहयोगी एनसीसी अधिकारियों एवं पी आई स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *