मुज़फ्फरनगर में देसी बादाम रगड़ा की अनोखी शुरुआत, पहलवानों की सेहत का रखा जाएगा खास ख्याल

मुज़फ्फरनगर में देसी बादाम रगड़ा की अनोखी शुरुआत, पहलवानों की सेहत का रखा जाएगा खास ख्याल

मुज़फ्फरनगर में पहलवानों और आम लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए मंडी समिति रोड पर एक अनोखी पहल की गई है। यहां देसी अंदाज में तैयार होने वाले खास देसी बादाम रगड़ा की दुकान का शुभारंभ किया गया है। इस पारंपरिक और पौष्टिक पेय को शरीर को ठंडक पहुंचाने और भरपूर ऊर्जा देने वाला बताया जा रहा है।

मंडी समिति रोड पर खुली इस विशेष दुकान का उद्घाटन द्रोणाचार्य अवॉर्डी जुगमेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, किसान नेता और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

oplus_2

वजीराबाद छछरोली गांव के प्रधान अनुज पहलवान के पुत्र एवं युवा पहलवान वंश दहिया द्वारा तैयार किए जा रहे इस देसी बादाम रगड़े की खासियत इसकी पारंपरिक विधि है। इसे आधुनिक मशीनों या मिक्सी में तैयार करने के बजाय देसी तरीके से घोटकर बनाया जाता है, जिससे इसके स्वाद और पौष्टिक गुणों को बरकरार रखा जा सके।

इस विशेष पेय में देसी बादाम, मगज, खांड, सफेद मिर्च, काली मिर्च समेत कई प्राकृतिक और शरीर के लिए लाभकारी सामग्री का उपयोग किया जाता है। दावा किया जा रहा है कि यह पेय शरीर को गर्मी से राहत देने के साथ-साथ ताकत और प्रोटीन भी प्रदान करता है।

अनुज पहलवान का कहना है कि आज के समय में युवा कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। हमारा प्रयास है कि लोग देसी और पौष्टिक विकल्प अपनाएं। देसी बादाम रगड़ा न केवल स्वादिष्ट है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है।

उद्घाटन समारोह में युधिष्ठिर पहलवान, डॉ. मोनिका सिंह, भारतीय किसान यूनियन के नेता दीपक सोम, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संजय राठी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए लोगों से देसी पेय पदार्थों को अपनाने की अपील की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *