घर में चोरी की झूठी कहानी रचने वाली महिला गिरफ्तार, 4.40 लाख रुपये और कान की बाली बरामद मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरिनगर में ही चोरी की घटना का पुलिस ने सनसनी खेज खुलाशा करते हुए अपने ही घर में चोरी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया पुलिस ने गिरफ्तार महिला के कब्जे से चार लाख ₹440000 की नकदी और कान की बाली बरामद की है। पुलिस के अनुसार महिला ने खुद ही घर से रुपये चोरी किए थे और बाद में चोरी की झूठी सूचना देकर वारदात को अंजाम देने का आरोप अज्ञात चोरों पर लगाया था। पुलिस ने गिरफ्तार महिला के कब्जे से चोरी किए गए 4 लाख 40 हजार रुपये और पीली धातु की एक कान की बाली बरामद की है। दरअसल थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरिनगर निवासी 24 अगस्त 2026 को इमरान पुत्र इरफान ने थाना पुरकाजी, ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि अज्ञात चोर घर में घुसकर अनाज की टंकी में रखे 4 लाख 40 हजार रुपये चोरी कर ले गए। विरोध करने पर चोरों द्वारा चाकू से हमला करने और महिला के कान की बाली खींचकर ले जाने की बात भी कही गई थी। थाना पुरकाजी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 140/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं 331(8), 304(2) और 351(3) में मुकदमा दर्ज किया था। और मामले की जांच शुरू कर दी जिसमें जांच के दौरान पुलिस ने घटना की शिकायत करने वाली महिला गुलशाना पत्नी अकरम, निवासी हरीनागर, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में महिला ने बताया कि घर में रखे रुपये उसने स्वयं चोरी किए थे। उसने रुपये अनाज की टंकी में छिपाकर रखे थे और बाद में वहां से निकालकर अपने पास रख लिए। पुलिस का दावा है कि घटना को छिपाने के लिए महिला ने परिवार के लोगों को गुमराह करते हुए घर में चोरी होने और चोरों द्वारा हमला करने की झूठी कहानी बनाई थी। पुलिस ने महिला के कब्जे/निशानदेही से 4 लाख 40 हजार रुपये की पूरी चोरी की धनराशि तथा पीली धातु की एक कान की बाली बरामद की है। BYTE – संजय कुमार वर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर

घर में चोरी की झूठी कहानी रचने वाली महिला गिरफ्तार,

4.40 लाख रुपये और कान की बाली बरामद

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरिनगर में ही चोरी की घटना का पुलिस ने सनसनी खेज खुलाशा करते हुए अपने ही घर में चोरी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया पुलिस ने गिरफ्तार महिला के कब्जे से चार लाख ₹440000 की नकदी और कान की बाली बरामद की है।
पुलिस के अनुसार महिला ने खुद ही घर से रुपये चोरी किए थे और बाद में चोरी की झूठी सूचना देकर वारदात को अंजाम देने का आरोप अज्ञात चोरों पर लगाया था। पुलिस ने गिरफ्तार महिला के कब्जे से चोरी किए गए 4 लाख 40 हजार रुपये और पीली धातु की एक कान की बाली बरामद की है।
दरअसल थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरिनगर निवासी 24 अगस्त 2026 को इमरान पुत्र इरफान ने थाना पुरकाजी, ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि अज्ञात चोर घर में घुसकर अनाज की टंकी में रखे 4 लाख 40 हजार रुपये चोरी कर ले गए। विरोध करने पर चोरों द्वारा चाकू से हमला करने और महिला के कान की बाली खींचकर ले जाने की बात भी कही गई थी।
थाना पुरकाजी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 140/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं 331(8), 304(2) और 351(3) में मुकदमा दर्ज किया था।
और मामले की जांच शुरू कर दी जिसमें जांच के दौरान पुलिस ने घटना की शिकायत करने वाली महिला गुलशाना पत्नी अकरम, निवासी हरीनागर, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में महिला ने बताया कि घर में रखे रुपये उसने स्वयं चोरी किए थे। उसने रुपये अनाज की टंकी में छिपाकर रखे थे और बाद में वहां से निकालकर अपने पास रख लिए। पुलिस का दावा है कि घटना को छिपाने के लिए महिला ने परिवार के लोगों को गुमराह करते हुए घर में चोरी होने और चोरों द्वारा हमला करने की झूठी कहानी बनाई थी।
पुलिस ने महिला के कब्जे/निशानदेही से 4 लाख 40 हजार रुपये की पूरी चोरी की धनराशि तथा पीली धातु की एक कान की बाली बरामद की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *