जनता इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय वॉलीबॉल ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित

जनता इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय वॉलीबॉल ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर/भोपा :  ग्रामीण क्षेत्र की अग्रणी शिक्षण संस्था जनता इंटर कॉलेज भोपा में तहसील स्तरीय अण्डर-14, अण्डर -17 व अण्डर -19 वॉलीबॉल ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं विभिन्न वर्गों में संघर्षपूर्ण प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले हुए।
बृहस्पतिवार को विद्यालय के वॉलीबॉल ग्राउंड पर ट्रायल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार जी ने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। युवाओं को उचित मार्गदर्शन एवं सुविधाएं देकर उनके कौशल को निखारना जा सकता है। विभिन्न खेलों के द्वारा ग्रामीण अंचल के युवा राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पटल पर देश व समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार के द्वारा “खेलों इंडिया” के द्वारा विभिन्न खेलों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है और प्रतिभाएं सरकार के द्वारा दी जा रही सुविधाओं के कारण आगे बढ़ रहीं हैं। इससे पूर्व अण्डर -14, अण्डर -17 व अण्डर -19 आयु वर्ग में दो-दो सेंटो में हुए संघर्षपूर्ण मुकाबलों में सबजूनियर अण्डर -14 वर्ग में पहली टीम ने दूसरी टीम को 25-23, 25 – 20, जूनियर अण्डर -17 वर्ग में दूसरी टीम ने पहली टीम को 25-18,25 -19 व सीनियर अण्डर -19 वर्ग में पहली टीम ने दूसरी टीम को 25 -16,25 -22 अंकों से शिकस्त दी।मैच रेफरी की भूमिका शारीरिक शिक्षक रमेश सिंह असवाल व लोकेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से निभाई।इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य श्रीपाल, चीफ प्रॉक्टर संजीव कुमार राठी,उपप्रॉक्टर कुश चौधरी,उपप्रॉक्टर अभिषेक चौधरी, मेजर अरविंद कुमार, कैप्टन रमन सिंह, वरिष्ठ शिक्षक अरविंद कुमार द्वितीय सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *