घर में चोरी की झूठी कहानी रचने वाली महिला गिरफ्तार, 4.40 लाख रुपये और कान की बाली बरामद मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरिनगर में ही चोरी की घटना का पुलिस ने सनसनी खेज खुलाशा करते हुए अपने ही घर में चोरी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया पुलिस ने गिरफ्तार महिला के कब्जे से चार लाख ₹440000 की नकदी और कान की बाली बरामद की है। पुलिस के अनुसार महिला ने खुद ही घर से रुपये चोरी किए थे और बाद में चोरी की झूठी सूचना देकर वारदात को अंजाम देने का आरोप अज्ञात चोरों पर लगाया था। पुलिस ने गिरफ्तार महिला के कब्जे से चोरी किए गए 4 लाख 40 हजार रुपये और पीली धातु की एक कान की बाली बरामद की है। दरअसल थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरिनगर निवासी 24 अगस्त 2026 को इमरान पुत्र इरफान ने थाना पुरकाजी, ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि अज्ञात चोर घर में घुसकर अनाज की टंकी में रखे 4 लाख 40 हजार रुपये चोरी कर ले गए। विरोध करने पर चोरों द्वारा चाकू से हमला करने और महिला के कान की बाली खींचकर ले जाने की बात भी कही गई थी। थाना पुरकाजी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 140/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं 331(8), 304(2) और 351(3) में मुकदमा दर्ज किया था। और मामले की जांच शुरू कर दी जिसमें जांच के दौरान पुलिस ने घटना की शिकायत करने वाली महिला गुलशाना पत्नी अकरम, निवासी हरीनागर, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में महिला ने बताया कि घर में रखे रुपये उसने स्वयं चोरी किए थे। उसने रुपये अनाज की टंकी में छिपाकर रखे थे और बाद में वहां से निकालकर अपने पास रख लिए। पुलिस का दावा है कि घटना को छिपाने के लिए महिला ने परिवार के लोगों को गुमराह करते हुए घर में चोरी होने और चोरों द्वारा हमला करने की झूठी कहानी बनाई थी। पुलिस ने महिला के कब्जे/निशानदेही से 4 लाख 40 हजार रुपये की पूरी चोरी की धनराशि तथा पीली धातु की एक कान की बाली बरामद की है। BYTE – संजय कुमार वर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर

घर में चोरी की झूठी कहानी रचने वाली महिला गिरफ्तार, 4.40 लाख रुपये और कान की…

छोटे से गांव से निकाल कर कड़ी मेहनत से रितु इंसा ने बनाई अपनी अलग पहचान , आठ राज्यों में 46 ब्रांच खोलकर लाखों महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा स्रोत

छोटे से गांव से निकाल कर कड़ी मेहनत से रितु इंसा ने बनाई अपनी अलग पहचान…

भारतीय किसान यूनियन सेवक के जिलाध्यक्ष बने ग्राम दुधली के प्रधान शोभित पुंडीर 

भारतीय किसान यूनियन सेवक के जिलाध्यक्ष बने ग्राम दुधली के प्रधान शोभित पुंडीर    शनिवार को…

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति, विद्यार्थियों ने जाना भारतीय शास्त्रीय कला का महत्व

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति, विद्यार्थियों ने जाना भारतीय शास्त्रीय…

जनता इंटर कॉलेज भोपा में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

जनता इंटर कॉलेज भोपा में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित भोपा : ग्रामीण क्षेत्र की…

दूध उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पशुपालकों को मिला बड़ा सम्मान, 6 लाख से अधिक बांटे पुरस्कार

दूध उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पशुपालकों को मिला बड़ा सम्मान, 6 लाख से अधिक…

बाल श्रम के विरुद्ध श्रम विभाग का अभियान, 15 किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

बाल श्रम के विरुद्ध श्रम विभाग का अभियान, 15 किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त मुजफ्फरनगर :…

गंगा में कूदे व्यक्ति की रामराज पुलिस ने बचाई जान, मानवता की मिसाल कायम

गंगा में कूदे व्यक्ति की रामराज पुलिस ने बचाई जान, मानवता की मिसाल कायम मुजफ्फरनगर। थाना…

प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने जीते पदक

प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने जीते पदक लखनऊ : शिक्षा निदेशक, माध्यमिक…

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन मुज़फ्फ़रनगर ने किया, संगठन के विस्तारण के लिये, महत्वपूर्ण सामूहिक सभा का आयोजन

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन मुज़फ्फ़रनगर ने किया, संगठन के विस्तारण के लिये, महत्वपूर्ण सामूहिक सभा का…