उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ मुजफ्फरनगर इकाई का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने लेखपालों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ
सतेन्द्र बालियान बने जिला अध्यक्ष और शियानन्द को बनाया गया मंत्री
मुजफ्फरनगर : बृस्पतिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, शाखा जनपद मुजफ्फरनगर की कार्यकारिणी का द्विवार्षिक निर्वाचन मयूर महल बैंकट हॉल, लिंक रोड, मुजफ्फरनगर पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालकिशोर शर्मा जिलाध्यक्ष व संचालन सियानन्द जिला मंत्री द्वारा किया गया। निर्वाचन हेतु उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त नीरज कुमार राठौर संगठन मंत्री पश्चिमी जोन व उसके सहायक के रूप में सुमित सक्सेना जिला मंत्री रामपुर उपस्थित रहें। कार्यक्रम में जनपद के सभी 166 लेखपाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के संस्थापक पण्डित मुरारी लाल शर्मा व मां सरस्वति के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलित किया गया व ईश वन्दना की गयी तथा सभी सम्मानित महमानों को शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
जिला मंत्री सियानन्द द्वारा अपने दो वर्षों के कार्यकाल का विस्तार से विवरण बताते हुए आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया और अपने कार्यकाल में लेखपाल साथियों द्वारा दिए गये सहयोग एवं अपार स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष बालकिशोर शर्मा द्वारा अपने सम्बोधन में अपने कार्यकाल में किये गये संवर्ग के कार्यों को बताया तथा संवर्ग की एकता पर बल देते हुए वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करते हुए निर्वाचन कराने हेतु मंच को निर्वाचन अधिकारी को सुपुर्द किया।
सभा में अन्य वक्ताओं द्वारा भी संवर्ग की वर्तमान परिस्थिति एंव एकता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान में साथियों पर कार्य का अधिक बोझ है, इसके लिये हमारे संगठन का होना संवर्ग हित में अति आवश्यक है और आज इस निर्वाचन में जनपद के सभी साथियों को एकता का परिचय देते हुए जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को निर्विरोध रूप से निर्वाचित करना चाहिए। इसी में संवर्ग की भलाई व एकता है।


निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता सूची पढ़कर सुनायी गयी जिसका सभा द्वारा एक मत से अनुमोदन किया गया, तत्पश्चात नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी जिसमें जिला कार्यकारिणी के सभी सात पदो पर एक-एक नामांकन पत्र आने पर निर्वाचन प्रक्रिया निर्विरोध सम्पन्न कराते हुए चुनाव अधिकारी द्वारा परिणाम की घोषणा की गयी और जनपद मुजफ्फरनगर में हुए इस शान्तिपूर्ण और एकता का परिचय देते हुए निर्विरोध निर्वाचन पर चुनाव अधिकारी द्वारा जनपद के साथियों का आभार व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ मुजफ्फरनगर शाखा के चुनाव में नवनिर्वाचित कार्यकरिणी में
सतेन्द्र कुमार को जिलाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया और एनुल हसन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामपाल सिंह को कनिष्क उपाध्यक्ष, सियानन्द को मंत्री, सौरभ सिंह को उप मंत्री, अनन्त शर्मा को कोषाध्यक्ष और ओमवीर सिंह को लेखा परीक्षक निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा, अपर जिला अधिकारी प्रशासन गजेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर और तहसीलदार जानसठ,
लेखपाल संघ के द्वारा जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी 7 सूत्र है एक मांग पत्र भी दिया गया जिसमें लेखपालों की समस्या से संबंधित मांगे लिखी थी जिलाधिकारी ने इन मांगों के लिए लेखपाल संघ को आमंत्रित किया है और कहा है कि कभी भी अपनी मांग को और अपनी निजी समस्या या अन्य समस्याओं को लेकर बात कर सकते हैं जो भी मांग जल्दी निश्तरित होने वाली होगी तो उनको जल्दी निश्चित किया जाएगा।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कार्यक्रम में आए लेखपालों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें इमानदारी और निष्ठा से काम करने की बात कही उन्होंने कहा कि अगर आप ईमानदारी से काम करोगे तो ना तो तुम्हें तनाव होगा और ना ही कोई किसी किस्म की परेशानी होगी क्योंकि सरकार हमें तनख्वाह देती है और हमें लोगों की मदद करनी है उनके काम करने हैं अगर हम उनका काम इमानदारी से करेंगे तो हमारे कर्तव्यों का निर्वहन भी अच्छे तरीके से होगा और हमें किसी तरह की कोई परेशानी भी नहीं होगी क्योंकि अगर हम अपना काम सही से नहीं करते तो हमें मानसिक रूप से परेशानी भी झेलनी पड़ती है और कहीं ना कहीं हरभराहट में हम कोई ऐसा काम कर जाते हैं जिससे हम हमेशा के लिए फस जाते हैं तो इसलिए मेहनत और ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करना चाहिए क्योंकि जनता हमसे बहुत सारी इच्छाएं रखती है और हमें जनता की कसौटियों पर खरा उतरना है।