उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर चौधरी राकेश टिकैत का बड़ा बयान राहुल गांधी और वोट चोरी के सवाल पर भी बोले चौधरी राकेश टिकैत

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर चौधरी राकेश टिकैत का बड़ा बयान

राहुल गांधी और वोट चोरी के सवाल पर भी बोले चौधरी राकेश टिकैत

जनपद मुजफ्फरनगर में शनिवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि जिस देश का उपराष्ट्रपति गायब हो सकता हो तो वहां कुछ भी हो सकता है यह वक्तव्य उन्होंने वोट चोरी के सवाल पर दिया है उन्होंने कहा कि सरकार बताएं की उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कहां है । सरकार बताएं कि वह बीमार है या ठीक है जिसको लेकर सरकार कुछ भी नहीं बोलरही। चौधरी राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हरिद्वार में किसानों के साथ बदसलूकी के मामले पर उन्होंने कहा कि उसके लिए 28 अगस्त की मीटिंग रख दी है वहां पर जब तक उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा मुख्यमंत्री से जो मीटिंग होगी वह 28 तारीख से बाद में होगी पहले 28 की पंचायत होगी पुलिस प्रशासन 28 अगस्त को जवाब दे दे नहीं तो 28 तारीख को अलग निर्णय वहां लिया जाएगा
लाठी चार्ज के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पुलिस लाठी चार्ज कर देती है आदत खराब तो पुलिस की कावड़ियों से हो रही है।
चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे हैं और जो स्मार्ट मीटर का समर्थन करता हो वह अपने यहां स्मार्ट मीटर लगवा सकता है एनजीटी कानून एमएसपी गारंटी कानून यह सारेसवाल है हमारे उन्होंने कहा कि बगैर बातचीत के ही पुलिस ने लाठी चला दी।
वोट चोरी के मामले में चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि जिस देश में उपराष्ट्रपति गायब हो सकता हो वोट तो बहुत छोटी चीज है अगर आपको पता हो तो बताओ यहां पर उपराष्ट्रपति थे वह कहां है यह गायब है उनका कोई बयान नहीं है कहीं उनसे कोई उसके बाद मिला है तो वह बताओ ऐसा तो नहीं है कि देश का तख्ता पलट हो गया और राष्ट्रपति यहां से बाहर भाग गया भारत सरकार को बताना चाहिए कि उपराष्ट्रपति यहां पर है वह बीमार है या नहीं है कहां है उनका कोई बयान आना चाहिए या फिर बंधक है। नेम प्लेट और बंद बजे के मामले में उन्होंने कहा कि यह सरकार मुसलमान का इलाज करना चाहती है और मुसलमान इकट्ठा नहीं हो रहा तो इसमें हम क्या कर सकते हैं मुसलमान को इकट्ठा होना पड़ेगा
भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम के उसे बयान पर जिस पर उन्होंने पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों को पाकिस्तान बताया था उसे पर राकेश टिकैत ने कहा कि हारने के बाद तो नेता ऐसे ही बयान देते हैं। राहुल गांधी को लेकर चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि राहुल गांधी अपना काम कर रहा है और अब 13 साल बाद पता चला है कि और 5 साल से इस पर ट्रायल शुरू हुआ और बिहार से इसकी शुरुआत हो गई थी अगर यह जब भी इस पर पकड़ कर लेते लेकिन 5 साल बाद भी अगर विपक्ष को ज्ञान हो गया है तो उसे पर काम करना चाहिए। चौधरी राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत चुनाव पर भी सवाल खड़े किए

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *