वैष्णो देवी में हुए हादसे ने महिलाओ व बच्चों सहित 6 की मौत की सूचना, दर्जनों घायल
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान पहुंचे पीड़ित परिजनों के बीच, दिया हर संभव मदद करने का आश्वासन

मुजफ्फरनगर : जम्मू कश्मीर के वैष्णो देवी धाम के रास्ते में हुई लैंडस्लाइड की घटना में सैकड़ो लोगों की मौत की सूचना आ रही है जिसमें जिसमें महिलाओं व बच्चों सहित मुजफ्फरनगर के 6 लोगों की मौत की सूचना आ रही है। जिसमें बुधवार की देर शाम मन्नू कश्यप इंजीनियर के परिवार की सूचना मिली थी कि जिसमें मन्नू के पुत्र कार्तिक की मौत की सूचना मिली थी जबकि मन्नू की पत्नी बेटी और खुद मन्नू वह मन्नू के साल की बेटी के घायल होने की सूचना थी हालांकि मृतक के परिजन जम्मू गए हुए हैं जहां उन्हें पठानकोट रोका हुआ है आगे रास्ता प्रभावित होने की वजह से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है।
वहीं गुरुवार को फिर मिली एक सूचना ने मुजफ्फरनगर को झंकझोर कर रख दिया जिसमें बताया गया कि थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी 23 लोग वैष्णो देवी गए हुए थे जिसमें महिलाएं बच्चे और पुरुष शामिल थे वह भी इस हादसे का शिकार हुए हैं जिसमें पांच लोगों की मौत की सूचना आ रही है वहीं पूरे मोहल्ले में मातम छाया हुआ है जिसमें कई परिवारों के लोग इकट्ठा होकर वैष्णो देवी गए थे और वह हादसे का शिकार हुए हैं मामले की सूचना मिलते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे जहां उन्होंने परिजनों से वैष्णो देवी गए लोगों और उनके हाल-चाल के बारे में जानकारी ली जिसमें पता चला की पांच लोगों के मरने की सूचना आ रही है
जबकि कुछ घायल है जो हॉस्पिटल में भर्ती बताया जा रहे हैं इसी दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने जम्मू के सांसद से भी बात की और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया वहीं घटना के बाद से परिवारों में मातम छाया हुआ है छोटे-छोटे बच्चे महिलाएं परेशान हैं कहीं बच्चों के जाने की वजह से बुजुर्ग परेशान है। मगर यह एक दुखदाई घटना है जिसकी वजह से पूरे जनपद भर में शोक की लहर दौड़ गई जिसमें अभी तक की सूचना में मुजफ्फरनगर के 6 लोगों की मौत की खबर है और जबकि दर्जनों घायल होने की संभावना जताई जा रही है की रास्ता शुरू होते ही मृतकों के सबों को मुजफ्फरनगर लाया जा सकेगा और घायलों का भी उसके बाद ही निस्तारण हो सकेगा कि अभी उनका वही इलाज चलेगा या फिर मुजफ्फरनगर लाकर इलाज कराया जाएगा वहीं बताया जा रहा है कि वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा भी मुआवजे की घोषणा की गई और जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा भी मृतकों और घायलों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा की गई है ।
मृतकों में
अनंत पुत्र अजय (9 वर्षीय, मृतक)
दीपेश उर्फ डमरू पुत्र अजय (6 वर्षीय, मृतक)
मनतेश उर्फ ममता देवी पत्नी रविन्द्र (45 वर्षीय, मृतक)
रामवीरी पत्नी इंद्रपाल (45 वर्षीय, मृतक)
अंजली पुत्री इंद्रपाल (22 वर्षीय, मृतक) बताए जा रहे है
जबकि कार्तिक पुत्र मन्नू की मौत की सूचना कल मिल गई थी
बाकी दर्जनों लोग घायल