अखिल भारतीय जाट महासभा ने पंजाब पीड़ितों के लिए भिजवाई राहत सामग्री

अखिल भारतीय जाट महासभा ने पंजाब पीड़ितों के लिए भिजवाई राहत सामग्री

दाल, आटा, चावल से आलू ,प्याज, घी, मेगी, चीनी, खाट, कंबल, तिरपाल, सहित अन्य आवश्यक वस्तु है शामिल

मुजफ्फरनगर : जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तराखंड हिमाचल और पंजाब में आई भीषण बाढ़ के चलते सबसे ज्यादा प्रभावित पंजाब राज्य बताया जा रहा है जिसमें अचानक आए बाढ़ के पानी के चलते वहां के लोगों का खेती बाड़ी से लेकर घर का सामान और पशु तक बह गए बारिश और बाढ़ के चलते पंजाब के लोगों का बेहद नुकसान हुआ है।

जिसके चलते देश भर के विभिन्न हिस्सों से पंजाब राज्य के लिए राहत सामग्री भेजी जा रही है वहीं जनपद मुजफ्फरनगर में भी अखिल भारतीय जाट महासभा के पदाधिकारी ने मिलकर पचेंडा रोड स्थित प्लेटटिनम रिजॉर्ट से एक ट्रक भर कर राहत सामग्री का भेजा गया है जिसमें चावल से लेकर आलू, प्याज, आटा, तेल , घी, खाट, मच्छरदानी, कंबल, दवाइयां व अन्य मेडिकल का सामान, आदि भेजा गया
अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने कहा की जिस तरह देश में कहीं भी अगर आपदा आती है तो वहां पंजाब का हर व्यक्ति सबसे पहले मदद के लिए पहुंचता है और आज पंजाब प्रावधान है तो इसलिए हमारा फर्ज बनता है कि हम पंजाब के भाइयों की मदद करें इसलिए हम यह राहत सामग्री लेकर पंजाब जा रहे हैं और सीधे हमारा ट्रक करतारपुर पहुंचेगा वहां हमारे संगठन अखिल भारतीय जाट महासभा के अन्य पदाधिकारी भी मिलेंगे उन्होंने कहा कि अगर और भी किसी सामान की जरूरत पंजाब को पड़ेगी तो वह वह भी उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे
अखिल भारतीय जाट महासभा के मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने बताया कि आज वह पंजाब के लिए राहत सामग्री रवाना कर रहे हैं जिसमें जरूरत की सभी चीज उपलब्ध है उन्होंने भी यही दोहराया कि पंजाब एक ऐसा राज्य है जहां देश में कहीं भी आपदा कर आती है तो पंजाब का व्यक्ति उसे आपदा में पीड़ितों की मदद के लिए सबसे पहले खड़ा मिलता है

चौधरी ब्रजवीर सिंह जिला अध्यक्ष, अरविंद जोहल मंडल अध्यक्ष, अंकुर काकरान जिला संयोजक, यनेंद्र जोहल, हिमांशु राठी, ममता चौधरी, वंदना बालियान, मनोज मास्टर जी, कृष्णपाल राठी चेयरमैन, हिमांशु बालियान, सतनाम सिंह हंसपाल, मनोज रहल, नवीन चौधरी, जयंत चौधरी, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ अरुण कुमार, हरेंद्र शर्मा, अजय कुमार, विजय कुमार (डब्बू) संजय गुड्डू , गोपाल चौधरी, संजीव चौधरी, दीपक चौधरी, सर्वेंद्र राठी आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *