दिव्य ध्यान योग आश्रम में अखंड रामायण पाठ प्रारंभ, 11 मई को होगा भव्य तृतीय दीक्षा दिवस समारोह

दिव्य ध्यान योग आश्रम में अखंड रामायण पाठ प्रारंभ, 11 मई को होगा भव्य तृतीय दीक्षा दिवस समारोह


मुजफ्फरनगर : पचेंडा रोड स्थित मौहल्ला राधिकापुरम में स्थित दिव्य ध्यान योग आश्रम में स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज के सानिध्य में अखंड रामायण पाठ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ प्रारंभ हो गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार 11 मई को प्रातः 9 बजे अखंड रामायण पाठ का समापन होगा। इसके उपरांत सुबह 9 बजे से 11 बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं इसके बाद स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज के तृतीय दीक्षा दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगा, जिसमें “आत्म बोध चेतना के पुष्प” पुस्तक का विमोचन उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम में दंडी स्वामी महादेव आश्रम महाराज एवं महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज सहित अनेक संत-महात्मा पहुंचकर स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
बताया गया कि मंत्री कपिल देव अग्रवाल के विशेष प्रयासों से पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कपिल देव अग्रवाल लगातार धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते रहे हैं।
अखंड रामायण पाठ का संचालन पंडित रामचंद्र मिश्रा के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस दौरान पंडित विपिन पांडे, पंडित सुरेंद्र शर्मा, पंडित रजनीश मिश्रा, पंडित गोविंद मिश्रा, पंडित जितेंद्र मिश्रा, पंडित बिजेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, अरुण मिश्रा, मोहित मिश्रा, राहुल मिश्रा, छोटू मिश्रा, पंडित मोनू शर्मा, जगदीश तिवारी, लोकेश दूबे, अनंतलाल दूबे एवं कृष्णानंद मिश्र सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से अखंड रामायण पाठ में भाग लिया।
कार्यक्रम में श्रीमती उषा शर्मा, राजकुमार तायल, रजत तायल, केके शर्मा, मास्टर सोहनबीर सिंह, राजीव पाराशर, दिनेश गिरी, पुनीत वशिष्ठ, देवेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, अमित वत्स, पंडित ऋषभदेव शर्मा, गोपाल शर्मा, पंकज शर्मा, नितिन कुमार, विशाल कश्यप, सतेंद्र शर्मा, नरेंद्र शर्मा, रणधावा मलिक एवं आशीष कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *