अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम का प्रमाणपत्र वितरण और समापन

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन समारोह का आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान, आईपीएल सीएसआर के तहत राइज फाउंडेशन द्वारा क्रियान्वित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के समापन के अवसर पर आईपीएल शुगर यूनिट तितावी के कुल 47 इंटर्न्स को प्रमाणपत्र दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कुलदीप सिंह(शुगर यूनिट हेड, तितावी), करमवीर सिंह(गन्ना विभाग प्रमुख, तितावी शुगर मिल), योगेंद्र सिंह(प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर राइज फाउंडेशन) उपस्थित रहे।
इस अवसर पर . करमवीर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा,
अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम ने युवाओं को कृषि क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और अनुसंधान से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है। यह कार्यक्रम न केवल युवाओं के करियर निर्माण में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि देश की कृषि उन्नति में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। मैं इस सफल आयोजन के लिए आईपीएल शुगर यूनिट को हार्दिक बधाई देता हूं।

कुलदीप सिंह ने अपने संबोधन के शुरूआत में करमवीर सिंह एवं योगेंद्र सिंह का हार्दिक आभार करते हुए बताया कि – तितावी शुगर यूनिट हमेशा से कृषि और किसानों के विकास के प्रति समर्पित रही है। अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के माध्यम से हमने युवाओं को व्यावहारिक अनुभव और ज्ञान प्रदान करने का प्रयास किया है। हमें गर्व है कि ये इंटर्न्स भविष्य के कृषि नेतृत्वकर्ता बनेंगे। इसके साथ ही डाटा कलेक्शन और उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी साझा किए।
इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर योगेंद्र सिंह और राइज फाउंडेशन के परियोजना प्रमुख मुनीर सहित शुगर यूनिट के अन्य अधिकारी और सभी इंटर्न्स मौजूद रहे।