भाजपा के विभाजन विभीषिका कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर साधा निशाना

भाजपा के विभाजन विभीषिका कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर साधा निशाना

मुजफ्फरनगर : जहां एक और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार हमलावर है और यहां तक की सरकार पर वोट चोरी तक का आरोप लगाया है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी भी देश भर में मनाई जा रहे 79 में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व 14 अगस्त को देशभर में विभाजन विभीषिका कार्यक्रम चलाकर देश भर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की नीतियों का विरोध करते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं

शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि पाकिस्तान का बंटवारा वह बहुत ही भयावह था जब बटवारा हुआ तो उसे समय डेढ़ करोड़ लोग बंटवारे में एक जगह से दूसरी जगह स्थापित हुए हजारों महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया 10 लाख लोगों से अधिक लोगों का नरसंहार किया गया लोगों को यातनाएं दी गई घरों को जलाया गया यहां विभाजन विभीषिका इसलिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 14 अगस्त घोषणा किया था कि हर 14 अगस्त को वह विभाजन में विभीषिका मनाएंगे इसलिए विभाजन में विभीषिका के अवसर पर अलग-अलग स्थान पर प्रदर्शनी लगाई जा रही जिसमें उसे समय के चित्र भी दिखाई जा रहे हैं कि किस प्रकार से याद नहीं दी गई या नरसंहार हुआ जो मानव और मानवता को संसार कर देने वाली दृश्य थे उनको दिखाया गया उसी के साथ-साथ जो विस्थापित हुए थे उनके परिवार जनों को सम्मान किया गया इसका उद्देश्य है कि युवाओं को भी विभाजन के बारे में जो दृश्य था उसकी जानकारी होनी चाहिए पाकिस्तान में उसे समय जो हिंदुओं की आबादी लगभग 20% थी आज केवल 2% बची है बांग्लादेश में 28 परसेंट हिंदुओं की आबादी थी और आज केवल 8 परसेंट बची है या तो प्लान हुआ या धर्म परिवर्तन हुआ या हत्या हुई । उन्होंने कहा कि जिन्होंने CAA लाकर के बांग्लादेश और पाकिस्तान से भारत में हिंदू आते हैं उनको नागरिकता देने का काम किया कांग्रेस ने कभी भी याद नहीं किया की विभाजन में जो विस्थापित हुए तो उनको भी उन देशों में हिंदू थे जो रोज प्रताड़ित हुए थे मोदी जी ने इस काम को आगे बढ़ाया। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि विपक्ष का दिवालियापन है उनके पास मुद्दे नहीं है और उनके पास नकारात्मक बिंदु लेकर के हमेशा सांसद नहीं चलने दी जाती और संसद में हंगामा किया जाता है अब SIR में आपको दिक्कत क्या है चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है अगर मरे हुए लोगों का नाम कट रहा है जो लोग विस्थापित हुए हैं अगर उनका नाम कट रहा है तो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को क्या दिक्कत है क्या ले यह लोग चाहते हैं कि मरे हुए लोगों का भी वोट पड़े क्या यह लोग चाहते हैं कि जो विस्थापित हो गए उनका भी वोट पड़े तो इस प्रकार के देश की संवैधानिक संस्थाओं पर बार-बार प्रश्न खड़ा करना इससे बड़ा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *