माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, मुजफ्फरनगर में अलंकरण समारोह: नवनिर्वाचित छात्र नेताओं ने लिया समर्पण का संकल्प

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, मुजफ्फरनगर में अलंकरण समारोह: नवनिर्वाचित छात्र नेताओं ने लिया समर्पण का संकल्प

मुजफ्फरनगर : 14 अगस्त 2025 गुरुवार को माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल का अलंकरण समारोह उत्साह, अनुशासन और गरिमा के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना से हुआ, जिससे पूरे प्रांगण में ज्ञान और ऊर्जा का माहौल निर्मित हो गया।

इस विशेष अवसर पर हेड बॉय में प्रसन्न, हेड गर्ल स्निग्धा , वाइस हेड बॉय आरव , वाइस हेड गर्ल ग्रेसी ,स्पोर्ट्स कैप्टन जयंत , आशी चौधरी सहित चारों सदनों के कैप्टन और अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवनिर्वाचित छात्र नेताओं ने मंच से वचन दिया कि वे विद्यालय की प्रतिष्ठा को बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ करेंगे।

विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज, संयुक्त निदेशक श्री सुनंद सिंघल एवं डॉ. के. जी. अरोड़ा ने विजयी छात्रों को शुभाशीष और प्रेरक संदेश प्रदान करते हुए कहा कि एक सच्चा नेता वही है जो स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करे और दूसरों को भी प्रेरित करे।

अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस समारोह की शोभा बढ़ाई और विद्यार्थियों के उत्साह को दोगुना कर दिया। विद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि यह नई छात्र परिषद विद्यालय की प्रगति और अनुशासन में स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *