रोटरी क्लब की एक और सार्थक पहल – अंगदान जागरण हेतु पथ संचलन

रोटरी क्लब की एक और सार्थक पहल – अंगदान जागरण हेतु पथ संचलन 

मुजफ्फरनगर:  सोमवार को रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर एवं खतौली के सभी 17 रोटरी क्लब तथा मैक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल वैशाली, अलकनंदा ब्लड सेन्टर एवं इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वाधान मे एक वाकेथान-रैली (पथ संचलन) का आयोजन किया गया। इस रैली के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर CA रो. नितिन अग्रवाल , विशिष्ट अतिथि CA रो. राजेश मित्तल , डॉ. सुनील तेवतिया, डॉ. अमित कुमार, डॉ. निकुंज अग्रवाल, डॉ. सिद्धार्थ सत्पथी एवं डॉ. चिराग जैन रहे

रैली का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया । पथ संचलन का मार्ग सर्विसेस क्लब प्रकाश चौक से प्रारम्भ होकर सनातन धर्म सभा भवन निकट झाँसी रानी तक रहा । इस रैली का मुख्य उद्देश्य अंगदान- महादान पर जागरूकता करना था । इसमें शामिल बच्चे एवं वयस्क अंगदान सम्बंधित अनेक पोस्टर एवं बैनर के प्रदर्शन के द्वारा अंगदान का संदेश दे रहे थे।

मदलाध्यक्षक नितिन अग्रवाल ने अपने सारगर्भित भाषण में बताया कि अंगदान – महादान होता है यह कई प्रकार से किया जा सकता है नेत्रदान, लिवर, पेंक्रियाज, किडनी और देहदान । यह दान अत्यंत महत्वपूर्ण है अतः सभी को आवश्यक रूप से इस की शपथ लेनी चाहिए। ऑर्गन कोर्डिनेटर डॉ ईश्वर चंद्रा , डा अशोक शर्मा ने बताया कि आज संपन्न इस वाकेथान में 200 से अधिक बैंड सहित विद्यार्थी , स्काउट गाइड, दोपहिया वाहन एवं मेडिकल बस भाग लिया ।

जोनल कोऑर्डिनेटर सुनील अग्रवाल एवं रीजनल कोऑर्डिनेटर अनिल सोबती ने अंगदान-महादान के महत्ब पर प्रकाश डाला। रैली क पश्चात् सनातन धर्म सभा भवन में एक बड़ी सभा में अन्य वक्ताओ ने भी अंगदान करना क्यों जरुरी है तथा इसके महत्व पर प्रकाश डाला।
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल वैशाली के डा अमित कुमार , डा निकुंज अग्रवाल, डा सिद्धार्थ सत्पथी,डा चिराग जैन और डा सुनील तेवटिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विषय पर गहनता से विचार व्यक्त किए। विशिष्ट प्रवकता ने बताया कि सभा के उपरांत उपस्थित प्रतिभागियों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । सभा को सफल बनाने मे असिस्टेंट गवर्नर CA अंकित मित्तल, नियम शर्मा, अलित कुमार, रविन्द्र सिंह ,प्रशांत जैन, ऑर्गन कोर्डिनेटर डॉ. इश्वर चंद्रा, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. कमल गुप्ता, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. रजत जिंदल व मुज़फ्फरनगर के सभी एवं खतौली रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, मैक्स वैशाली, अलकनंदा ब्लड सेन्टर तथा इनर व्हील क्लब का सहयोग रहा।

यह रैली लोगो को जागरूक करने में पूर्णतया सफल रही। काफ़ी संख्या ने इससे प्रेरित होकर अंगदान की शपथ ली। सभी का रोटरी मंडलाध्यक्ष CA नितिन अग्रवाल ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने सूचित किया कि इसी संदर्भ मे शीघ्र ही मुरादाबाद व् मेरठ मे भी एक रैली का आयोजन किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *