युवक की लाठी डंडों से पिटाई सीसीटीवी में घटना हुई कैद

युवक की लाठी डंडों से पिटाई सीसीटीवी में घटना हुई कैद

मुजफ्फरनगर जनपद में एक एक युवक की लाठी डंडों से पिटाई की घटना सीसीटीवी में कैद हुई जिसमें सड़क के किनारे अपने साथियों के साथ खड़े एक युवक पर लाठी डंडों से लैस कुछ लोगों के द्वारा हमला बोला गया जिससे युवक की लाठी डंडों से जबरदस्त पिटाई की गई इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए वहीं मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसका इलाज जिला चिकित्सालय मेरठ में चल रहा है जिसमें पीड़ित की ओर से पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।
दरअसल मामला थाना तितावी क्षेत्र के गांव जसोई का है जहां
नगला पिथौरा गांव निवासी युवक सूरज ठाकुर की दुकान है बताया जा रहा है कि सूरज ठाकुर अपनी दुकान के बाहर पोस्टर लगा रहा था उसके पास उसके अन्य साथी भी मौजूद थे मगर देखते ही देखते लाठी डंडों से लैस लगभग आधा दर्जन लोग वहां आए और सूरज पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसानी शुरू कर दी जिसमें उसके साथ मौजूद लड़कों ने भाग कर अपनी जान बचाई आरोपी लोग सूरज के साथ जबरदस्त तरीके से मारपीट कर मौके से फरार हो गए घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और युवक को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि थाना तितावी क्षेत्र के गांव नगला पिथौरा निवासी सूरज ने लगभग डेढ़ वर्ष पहले अपने गांव के पास ही के गांव जसोई एक दूसरे संप्रदाय की लड़की से शादी की थी जिसमें युवती के परिजन परिजन सूरज से नाराज चल रहे थे
जिसके चलते शनिवार को युवती के परिजनों ने सूरज पर लाठी डंडों से उस समय हमला बोल दिया था। आरोपी सूरज को लहूलुहान हालत में तड़पता छोड़ आरोपी जहां मौके से फरार हो गए तो वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूरज को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
जिसकी जानकारी देते हुए। वही मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई
मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि तितावी थाना क्षेत्र एक मारपीट हुई है दो समुदायों के बीच के लड़कों में जिसमें एक लड़के को काफी चोट लगी हुई है इसमें उसकी चिकित्सा के लिए मेडिकल के लिए मेरठ में रेफर कर दिया गया उसका इलाज चल रहा है अब बाकी जो है इसमें कोई प्रेम विवाह का मामला है जो पूर्व में जो इसके इतिहास में कहानी आई है और दो समुदायों के बीच में आपस में प्रेम विवाह का मामला सामने आया था जिसमें आज मारपीट की गई है परिदृश्य में कठोरता धाराओं में अभियोग बी एन एस में जिसको आप कह सकते हैं कि 109 बीनएस में दर्ज कर लिया गया है तथा इसमें दो हमारी टीमें लगी हुई है जिसमे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी और इसमें कठोरता कार्रवाई अमल लाई जा रही है

मामला दो संप्रदाय के बीच का होने के कारण मुजफ्फरनगर में कुछ हिंदूवादी संगठनों में भी शुभ विवाह शुरू हो गई है हालांकि पुलिस इस मामले को गंभीर मानते हुए कार्यवाही में जुटी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *