विक्रांत राणा सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश के अपर महाधिवक्ता नियुक्त

विक्रांत राणा सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश के अपर महाधिवक्ता नियुक्त


लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) में राज्य सरकार का पक्ष मजबूती से रखने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रांत राणा को अपर महाधिवक्ता (Additional Advocate General) के पद पर किया गया नियुक्त 

विक्रांत राणा उत्तर प्रदेश के अपर महाधिवक्ता नियुक्त
लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) में राज्य सरकार का पक्ष मजबूती से रखने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रांत राणा को अपर महाधिवक्ता (Additional Advocate General) के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में न्याय विभाग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विशेष सचिव कुश कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, महामहिम राज्यपाल ने उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश राज्य की ओर से वादों की पैरवी और बहस करने हेतु श्री विक्रांत राणा (पंजीकरण संख्या- डी-2513/2008) के नाम पर अपनी सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह नियुक्ति राज्य सरकार के कानूनी मामलों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से की गई है। आदेश की प्रतियां महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश (इलाहाबाद), मुख्य भुगतान एवं लेखाधिकारी (यूपी भवन, नई दिल्ली) और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई हैं। एडवोकेट विक्रांत राणा अब नई दिल्ली स्थित सर्वोच्च न्यायालय में उत्तर प्रदेश सरकार के विधिक प्रतिनिधित्व की कमान संभालेंगे।
विक्रांत राणा गन्ना समिति थानाभवन (शामली)के चेयरमैन
जयप्रकाश राणा के पुत्र है इनकी माता की गांव की वर्तमान ग्राम प्रधान है । विक्रांत राणा के सुप्रीम कोर्ट में अपर महाधिवक्ता बनने पर पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *