मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में सहभागिता के लिए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने की बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में सहभागिता के लिए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने की बैठक

भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक तरुण मित्तल के प्रतिष्ठान पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ पदाधिकारीयो द्वारा बैठक की गई बैठक में आगामी 13 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जयंत चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम में व्यापारियों से भारी संख्या में सहभागिता करने की अपील की गई

जिला संयोजक सुनील तायल एवं जिला सहसंयोजक तरुण मित्तल ने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का कार्यक्रम हमारे नगर विधायक एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल के विशेष आग्रह पर स्वीकार करते हुए यशस्वी मुख्यमंत्री का नगर में आगमन हो रहा है मुख्यमंत्री एक लंबे अरसे बाद नगर में पधार रहे हैं हम जनपद के समस्त व्यापारियों, मित्रों,एवं मातृ शक्तियों से आह्वान करते हैं कि अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की जनसभा में सम्मिलित होकर उनके विचारों को सुने एवं भारी संख्या के साथ उन्हें अपना जन समर्थन प्रदान करें,

बैठक में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक आशीष तोमर, बृज किशोर बिट्टू, नई मंडी मंडल संयोजक राजेश साहनी, पिन्ना मंडल संयोजक विनय पंवार, मंडी मंडल कार्यालय प्रभारी संजय शर्मा, शिवकुमार सिंघल, निशांत तायल, अनिल सिंघल, शुभम तायल, रवि कुमार,अतुल वर्मा,दीपक कुमार, शोभित जैन, सुधीर कुमार, अमन कुमार, सुशील सिंघल, सहित अनेको पदाधिकारीयो द्वारा उपस्थित रहकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सहभागिता करने का समस्त वर्गों से आह्वान किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *