मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी
मुजफ्फरनगर से सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी से कर डाली ये मांग

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी एक रोजगार मेले का शुभारंभ करने आ रहे हैं वहीं इसी दौरान दोनों नेता एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे मगर समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक ने पहले तो मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम का निमंत्रण न मिलने पर दुख जताया मगर उसके बाद मीडिया के माध्यम से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी से भारी भरकम मांग कर डाली जहां एक और सांसद हरेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री से रैपिड रेल मेरठ से मुजफ्फरनगर तक चलाने और कई राष्ट्रीय राजमार्गों को आपस में जोड़ने की मांग कर डाली वहीं केंद्रीय कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी से प्रत्येक विकासखंड में कौशल विकास केंद्र खोलने की मांग की है।
सांसद हरेंद्र मलिक ने मीडिया से उसे दौरान अपनी बात कही जब उन्होंने एक निजी कंपनी के माध्यम से विकलांगों के लिए दी गई ट्राई साइकिल वितरण किया जा रहा था दिव्यांगों को ट्राई साइकिल देने के बाद सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि इसमें हम लोगों का तो प्रयास है विधायक पंकज मलिक का प्रयास था कि इनके क्षेत्र के ये दिव्यांग है इनको चलने फिरने की सुविधा मिल सके यह सामान्यतः तो नहीं हो सकते मगर किसी के लिए आस्तिक ना रह सके इसकी जागरूकता ने हमें भी प्रोत्साहित किया है और हमारे जिले का सौभाग्य है कि डॉ. जैन से हमने भी अनुरोध किया उन्होंने यह कहते हुए की मार्च का महीना है क्लोजिंग है मगर जब आप आए हैं आपको खाली हाथ नहीं जाने देंगे तो उन्होंने दिव्यांगों के लिए यह ट्राई साइकिल दी है। स्वर्गीय लाल रूपचंद जैन जी ने जो परंपरा शुरू की थी उनका परिवार आज भी उसे परंपरा को निर्वहन कर रहा है और निश्चित रूप से समाज के उत्थान के लिए कार्य करता रहता है हम उनके हृदय से आभारी है कि भविष्य में भी यह सहयोग करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जितने दिव्यांग हैं जिन्हें साइकिल की आवश्यकता है हम उसे इसी वित्तीय वर्ष में साइकिल की व्यवस्था कराएंगे
मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि आदरणीय मुख्यमंत्री जी पूरे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं कल मुजफ्फरनगर आ रहे हैं एक परंपरा पहली बार देखने को मिली है मैं यहां का मेंबर ऑफ पार्लियामेंट हूं पंकज यहां का MLA है । पहली बार हुआ है कि माननीय मुख्यमंत्री जी और माननीय केंद्रीय मंत्री जी के कार्यक्रम की हमें सूचना नहीं दी गई कोई सूचना तक हमारे पास नहीं है थोड़ा मन भारी हुआ मुख्यमंत्री जी हमारे भी हैं केंद्रीय मंत्री हमारे भी हैं पूरे प्रदेश के नागरिकों के और पूरे देश के नागरिकों के हैं..
NDA की चुनावी सभा के सवाल पर सांसद हरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें सभा में नहीं जाना है। मैं सभा की बात नहीं कर रहा हूं। हम दूसरी पार्टी की सभा में नहीं जाएंगे लेकिन आज मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री के रूप में आ रहे हैं। हम उनका स्वागत तो कर सकते थे यह सामान्य शिष्टाचार है हमने राजनीति चौधरी चरण सिंह जी के चरणों में बैठकर शुरू की है यहां शिष्टाचार सबसे बड़ा महत्वपूर्ण काम है चौधरी चरण सिंह की पाठशाला में सबसे पहला पाठ शिष्टाचार का पढ़ाया जाता है। अब मुख्यमंत्री जी से हमने अनुरोध किया है। मुजफ्फरनगर के लोग ब्रेन स्ट्रोक कैंसर हार्ड फैलियर किडनी फेलियर नेत्र रोग से ज्यादा परेशान है और हम जरूर अनुरोध करेंगे कि आज वह आए हैं तो अपने श्री मुख से घोषणा करके जाए कि यहां इससे संबंधित बड़े अस्पतालों की स्थापना की जाएगी और उन्हें एम्स से संबद्ध किया जाएगा झज्जर जैसा। मुख्यमंत्री जी यहां आ रहे हैं तो हम उनसे अनुरोध करेंगे कि रैपिड रेल को मुजफ्फरनगर तक लाया जाए और अब तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी जी बार-बार प्रयास कर रहे हैं कि हरिद्वार तक जाए मुजफ्फरनगर तक चलने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री जी भेज देंगे हमने कई बार लोकसभा में बात उठाई है बार-बार यही बात आती है कि प्रदेश सरकार से कोई प्रस्ताव पास नहीं है। दूसरा हमने यह विचार है कि जो दिल्ली सहारनपुर रोड है मेरठ करनाल रोड है और पानीपत खटीमा रोड है यह तीनों NH है इनको जोड़ने के लिए थाना भवन से मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर से नवल कोठी से लेकर मेरठ करना रोड तक इस जोड़ करके अगर नहीं को जोड़ने का प्रस्ताव भेज दे तो दोनों जगह एक ही सरकार है और थाना भवन होते हैं चरथावल को घूम कर आए तो लोगों को आवागमन में फायदा होगा। हम चाहेंगे कि चरथावल रजवाहा पटरी को चरथावल से लेकर के बुढ़ाना और खतौली तक करण खतौली मार्ग तक जोड़ने की घोषणा करें वह भी अच्छा रहेगा हमारी कौशल विकास मंत्री जी से अनुरोध है कि प्रत्येक विकासखंड में एक-एक कौशल विकास केंद्र खोल दिया जाए ताकि आदमी कौशल हो सके
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ मैंने आवाज उठाई है बड़ा नुकसान मुजफ्फरनगर का हो रहा है एक मुजफ्फरनगर का युवक उत्तराखंड में नशे के चक्कर में मर गया भले ही उत्तराखंड सरकार ने इसमें कार्रवाई कर दी हो मगर क्या वह बेटा वापस आ जाएगा और मुजफ्फरनगर में हर एक विद्या मंदिर के आसपास नशे के सौदागर घूमते पाए जाएंगे और मेरी पुष्टि मुजफ्फरनगर पुलिस ने कर दी है। जब यह आवाज मैं सदन में उठाई थी तो आदेश स्टेट पर आ गए और स्टेट से जिलों पर आदेश आ गए इस दौरान इन्होंने कई जगह छापेमारी की थी और भारी मात्रा में ड्रग्स पकड़ा गया था पर अफसोस की बात यह है कि अगर यह किसी ऐसे को पकड़ लेते हैं तो पूछते हैं चाकू कहां से रहा था किसने दिया था मगर ड्रग्स की आज तक यह पड़ताल नहीं कर पाया कि ड्रग्स सप्लायर कौन है कहां से आता है भेजता कौन है मगर ड्रग्स इन्हीं के संरक्षण में बिक रहा है हमने सदन में हल्ला उतरा हमने नोटिस दिया इन्होंने ड्रेस पकड़ लिया कल सरकार पूछेगी तो यह बता देंगे कि हमने इतना ड्रेस पकड़ लिया हमारी एक आप की पुष्टि तो हो गई कि जिले में ड्रग्स बिक रहा है। ऐसी स्थिति में हमारा एक मानना है कि राजनीतिक व्यक्ति जनता के द्वारा चुनकर जाते हैं ऐसी स्थिति में पार्टी से ऊपर उतार के पार्टी की नीतियों पर चलते हुए जनता की आवाज उठानी चाहिए हम कमरों के वकील है और जनता की आवाज उठाने के लिए हम यह नहीं सोचते कि आदमी किस पार्टी का है वह हमारे मुजफ्फरनगर का है और हम उसकी आवाज उठाते हैं उन नशे से जवानी बर्बाद हो रही है