सर्वखाप पंचायत में शामिल नहीं होने का निर्णय निमंत्रण के लिए नहीं बल्कि सर्वखाप संविधान की धज्जियां उड़ाने के कारण लिया – बाबा राजेंद्र सिंह मलिक

सर्वखाप पंचायत में शामिल नहीं होने का निर्णय निमंत्रण के लिए नहीं बल्कि सर्वखाप संविधान की धज्जियां उड़ाने के कारण लिया – बाबा राजेंद्र सिंह मलिक
बालियान खाप चौधरी के शब्दों से हुआ गठवाला खाप का अपमान, अपने शब्दों को वापस करे अन्यथा अगली गठवाला खाप की पंचायत में करेंगे निंदा प्रस्ताव – बाबा श्याम सिंह
सर्वखाप के मंत्री का व्यवहार एक खाप के मंत्री वाला, अगर बाबा राजेंद्र सिंह मलिक जी का पत्र तर्कसम्मत नहीं तो सुभाष मंत्री सर्वखाप सार्वजिक करे गठवाला खाप का पत्र – बाबा ईश्वर सिंह
एकमत से पारित हुआ सोरम की पंचायत के बहिष्कार का निर्णय, पालन न करने वाले पर 15 दिसम्बर की पंचायत में लेगे कठोर निर्णय गठवाला खाप
शनिवार को गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक के निवास पर लिसाढ में एक पंचायत का आयोजन किया गया ।जिसका विषय था सौरम पंचायत में शामिल होने के लिए निर्णय करना ।पंचायत में अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखें और कहा कि जिस तरह से सर्वखाप पंचायत का आयोजन किया जा रहा है उससे प्रतीत होता है कि यह आयोजन एक खाप पंचायत द्वारा अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए किया जा रहा है क्योंकि इस आयोजन के लिए सुभाष चौधरी मंत्री द्वारा न तो किसी खाप चौधरी को आयोजन से पूर्व कोई सूचना दी गई नहीं एजेंडा मांगा गया और ने ही कोई बैठक कर निर्णय किया गया ।सबसे पहले सभी चौधरी की बैठक कर एजेंडा तय करना था। उसके बाद आयोजन और स्थान पर चर्चा होती लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया पंचायत की घोषणा भी एक ऐसे व्यक्ति के द्वारा की गई जिसका सर्व खाप व्यवस्था में कोई स्थान नहीं है अगर हमने इस निर्णय का विरोध किया तो हमारे पत्र का जवाब भी देना उचित नहीं समझ गया और यह कहा गया कि पत्र का जवाब देना उचित नहीं था। पश्चात आपने जो निर्णय लिया सभी खाप के लोग उसे निर्णय के साथ हैं घाट वाला खाप की पंचायत में मुख्यतः चार प्रस्ताव पारित किए गए और निर्णय लिया गया कि गठवाला खाप के सभी व्यक्ति इन प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अमल में लेंगे अगर इनके विरोध में कोई अनावश्यक बयान बाजी करता है या निर्णय का सम्मान नहीं करता तो आगामी 15 दिसंबर को निषाद में होने वाली पंचायत में उनके विरोध भी कठोर फैसले किए जाएंगे वक्ताओं ने कहा कि हम पूरी तरह से बाबा राजेंद्र सिंह मलिक जी के फैसले के साथ हैं उनका जो फैसला होगा उसे लागू करवाने का प्रयास करेंगे सभी भाइयों को समझने का प्रयास करेंगे कि वह निर्णय का पालन करें इसके बाद कर प्रस्ताव पढ़कर सुनाए गए। सभी प्रस्ताव हाथ उठकर पारित किए गए
प्रस्ताव निम्न प्रकार हैं

oplus_0

1- गठवाला खाप सोरम में आयोजित पंचायत में हिस्सा नहीं लेगी क्योंकि यह पंचायत सर्वखाप पंचायत के संविधान के विरुद्ध है
2- पंचायत के फैसले का विरोध करने वालों पर आगामी 15 दिसंबर को कड़ा फैसला होगा
3- बालियान खाप के चौधरी के शब्दों से गठवाला खाप आहट, शब्दों को वापस ले अन्यथा करेंगे निंदा प्रस्ताव
4- हर माह की 15 तारीख को लिसाढ में बाबा के आवास पर नियमित होगी मासिक पंचायत
पंचायत को बाबा श्याम सिंह, बाबा ईश्वर सिंह, विनोद मलिक, जयपाल सिंह, दुष्यंत मलिक, कालेन्द्र मलिक,वीर नारायण सिंह, कृष्णपाल प्रधान, हरवीर मास्टर, विकास मलिक सहित कई लोगों ने संबोधित किया
बैठक में रविंद आर्य, मोहित मलिक, दुष्यंत सिंह, प्रवीण पंवार, वीरपाल मलिक, जयवीर कुड़ाना, सुधार प्रधान, ऋषिपाल विश्वकर्मा, सुरेंद्र सिंह, अजयवीर सिंह, अनिरुद्ध मलिक, राजकुमार, उपेंद्र बॉबी, राकेश मलिक, गौतम मलिक, गौरव मलिक, नरेशपाल पिन्ना सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे
कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र मलिक, अध्यक्षता सतपाल पंडित ने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *